ढाका के रेस्टोरेंट में गोलीबारी 3 की मौत, कई विदेशी बनाए गए बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के होली आर्टिसन बेकरी में चरमपंथियों ने गोलीबारी की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक शहर के गुलशन इलाके हुई इस गोलीबारी में एक इटालवी नागरिक के अलावा दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गयी है।
पुरे ढाका में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार 40 विदेशियों को करीब 9 चरमपंथियों ने बंधक बना रखा है।
पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमले का निशाना बना रेस्टोरेंट विदेशी नागरिकों में काफी चर्चित है। यहां विदेशी राजनयिक भी आते हैं। बंधकों में कुछ विदेशी राजनयिक भी शामिल हैं। बंधकों को छुड़ाने के लिए देर रात पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया।
अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन के न्यूज एजंसी अमाक को बताया है हमले में २० लोग मारे गए हैं।
भारतीय दूतावास से जुड़े सभी लोग सुरक्षित
बीबीसी के ढाका ब्यूरो के संपादक वलीउर्र रहमान के मुताबिक हमला राजधानी ढाका के राजनयिक इलाके में हुआ है। बेकरी से किसी तरह भागकर जान बचाने वाले प्रत्यक्षदर्शी सुमोन रेजा का कहना है कि हमलावर स्थानीय समय के मुताबिक करीब पौने नौ बजे दाखिल हुए और उन्होंने चीफ शेफ को बंधक बनाया।
उन्होंने कुछ बम फेंके जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रेजा ने बताया कि इसी अफरातफरी में वह भाग निकला। रेस्तरां पर कब्जे के बाद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को सबसे पहले निशाने पर लिया। घायल होने वालों में ज्यादातर सुरक्षाबल ही हैं।
इस दौरान टीवी चैनलों ने घटना का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया लेकिन बाद में अफसरों के अनुरोध पर इसे रोक दिया गया। रैपिड एक्शन बटालियन के डायरेक्टर जनरल बेनजीर अहमद के मुताबिक, हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हमलावरों की बात भी सुनने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अभी ये स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी हो सकते हैं। बांग्लादेश में इस तरह के हमले कम ही होते हैं, लेकिन ये हमला हाल के महीनों में हुई कई हत्याओं के बाद हुआ है।
अल्पसंख्यक और धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की इन हत्याओं के पीछे संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी बताए जाते हैं। विदेश मंत्रालय ने ये साफ किया है कि भारतीय दूतावास से जुड़े सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि पुरे घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय नजर बनाए हुए है।