फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Firing at Restaurent in Dhaka

ढाका के रेस्टोरेंट में गोलीबारी 3 की मौत, कई विदेशी बनाए गए बंधक

Sat, 02 Jul 2016 05:33 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 02 Jul 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
Firing at Restaurent in Dhaka
पु‌ल‌िसवाले

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के होली आर्टिसन बेकरी में चरमपंथियों ने गोलीबारी की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक शहर के गुलशन इलाके हुई इस गोलीबारी में एक इटालवी नागरिक के अलावा दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गयी है।

विज्ञापन


पुरे ढाका में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार 40 विदेश‌ियों को करीब 9 चरमपंथ‌ियों ने बंधक बना रखा है।

पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमले का निशाना बना रेस्टोरेंट विदेशी नागरिकों में काफी चर्चित है। यहां विदेशी राजनयिक भी आते हैं। बंधकों में कुछ विदेशी राजनयिक भी शामिल हैं। बंधकों को छुड़ाने के लिए देर रात पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन के न्‍यूज एजंसी अमाक को बताया है हमले में २० लोग मारे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय दूतावास से जुड़े सभी लोग सुरक्षित

Firing at Restaurent in Dhaka
होली आर्टिसन बेकरी

बीबीसी के ढाका ब्यूरो के संपादक वलीउर्र रहमान के मुताबिक हमला राजधानी ढाका के राजनयिक इलाके में हुआ है। बेकरी से किसी तरह भागकर जान बचाने वाले प्रत्यक्षदर्शी सुमोन रेजा का कहना है कि हमलावर स्थानीय समय के मुताबिक करीब पौने नौ बजे दाखिल हुए और उन्होंने चीफ शेफ को बंधक बनाया।

उन्होंने कुछ बम फेंके जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रेजा ने बताया कि इसी अफरातफरी में वह भाग निकला। रेस्तरां पर कब्जे के बाद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को सबसे पहले निशाने पर लिया। घायल होने वालों में ज्यादातर सुरक्षाबल ही हैं।

इस दौरान टीवी चैनलों ने घटना का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया लेकिन बाद में अफसरों के अनुरोध पर इसे रोक दिया गया। रैपिड एक्शन बटालियन के डायरेक्टर जनरल बेनजीर अहमद के मुताबिक, हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हमलावरों की बात भी सुनने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

अभी ये स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी हो सकते हैं। बांग्लादेश में इस तरह के हमले कम ही होते हैं, लेकिन ये हमला हाल के महीनों में हुई कई हत्याओं के बाद हुआ है।

अल्पसंख्यक और धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की इन हत्याओं के पीछे संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी बताए जाते हैं। विदेश मंत्रालय ने ये साफ किया है कि भारतीय दूतावास से जुड़े सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि पुरे घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed