{"_id":"59b6b0124f1c1bfd7f8b6074","slug":"fines-14-4-million-on-facebook-in-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में फेसबुक पर 14.4 लाख डॉलर का जुर्माना, ये है वजह ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
स्पेन में फेसबुक पर 14.4 लाख डॉलर का जुर्माना, ये है वजह
एजेंसी, मैड्रिड
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Facebook Fine
स्पेन की डेटा संरक्षण निगरानी एजेंसी ने यूजर्स का डाटा विज्ञापनदाताओं के पास पहुंचने से रोकने में असफल रहने पर फेसबुक पर 14.4 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
पढे़ं: सोशल मीडिया पर लड़ा गया डूसू चुनाव
विज्ञापन
एजेंसी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि फेसबुक ने स्पेन में यूजर्स की सहमति प्राप्त किए बिना और उन्हें सूचित किए बिना उनका व्यक्तिगत डाटा एकत्रित किया, वो भी बिना यह बताए कि उनकी जानकारी का उपयोग कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन
फेसबुक ने अपने यूजर की विचारधारा, धार्मिक विश्वास और व्यक्तिगत पसंद जैसी जानकारी एकत्रित की और विज्ञापनदाताओं को मुहैया कराई। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि फेसबुक यूजर के अनुरोध के बावजूद भी व्यक्तिगत जानकारी हटाता नहीं है।
पढ़ें: डांसर सपना चौधरी के इन फोटोज ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए...
हालांकि फेसबुक को स्पेन में विज्ञापन से 920 करोड़ डॉलर की कमाई हुई है। ऐसे में उसपर लगा यह जुर्माना काफी कम बताया जा रहा है।