{"_id":"d48cc9702d6b2497c7941e5a3b6795c1","slug":"fifty-killed-in-a-attack-of-islamic-state-in-iraq-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: आईएस के हमले में 50 मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक: आईएस के हमले में 50 मरे
Updated Sun, 02 Nov 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने इराक के अनबार प्रांत में 50 कबीलाई लोगों की हत्या कर दी है। यह जानकारी इराकी अधिकारियों और कबीलाई नेताओं ने दी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि आईएस ने यह हमला अल बु-निम्र कबीले की तरफ़ से जिहादियों का विरोध करने की घोषणा के जवाब में किया है।
इससे पहले इराक में सामूहिक क़ब्रें मिली थीं, जिनमें मिले शवों की संख्या 80 से 220 के बीच हो सकती है। इन शवों में बहुत से इसी कबीले के थे।
आईएस लड़ाके इराक और सीरिया के अपने कब्जे वाले इलाक़े में अब तक सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुके हैं। आईएस का अनबार प्रांत के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। इराक और सीरिया का एक-तिहाई हिस्सा आईएस के कब्जे में है।
विज्ञापन