फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Female TV Journalist hacked to death in Bangladesh

बांग्लादेश में महिला टीवी पत्रकार की गला काट कर हत्या

Wed, 29 Aug 2018 02:13 PM IST
भाषा, ढाका
भाषा, ढाका Updated Wed, 29 Aug 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Female TV Journalist hacked to death in Bangladesh
सुबर्णा नोदी

बांग्लादेश में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक टेलीविजन चैनल की महिला पत्रकार के घर में घुस कर एक धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी सामने आयी है ।

मरने वाले की पहचान सुबर्णा नोदी (32) के रूप में की गयी है । वह निजी समाचार चैनल आनंद टीवी की एक पत्रकार थी । सुबर्णा डेली जाग्रतो बांग्ला सामाचार और बीडीन्यूज 24 डॉटकॉम के लिए भी काम करती थी।वह यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर पबना जिले के राधानगर इलाके में रहती थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि सुबर्णा की नौ साल की एक बेटी है और वह अपने पति के साथ तलाक की एक प्रक्रिया से गुजर रही थी।इसमें बताया गया है हमलावर 10 से 12 बजे के बीच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और कल रात में करीब 10 .45 में ही उसके घर के दरवाजे की घंटी बजायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पबना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इबअने मिजान ने बताया कि जब उसने दरवाजा खोला तो हमलावर ने उस पर हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने महिला पर हमला करने के लिए एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया।

कुछ स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।अतिरिक्त एपी गौतम कुमार बिस्वास ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनायी गयी है।

पबना में पत्रकारों ने हत्या की निंदा की है और हत्यारों को तत्काल न्याय के दायरे में लाने की मांग की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed