{"_id":"5b87770142c792464109e37d","slug":"fbi-claims-even-after-trump-s-tweet-no-tampering-with-clinton-s-server","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के ट्वीट के बाद भी एफबीआई ने किया दावा, क्लिंटन के सर्वर के साथ नहीं हुई थी छेड़छाड़","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ट्रंप के ट्वीट के बाद भी एफबीआई ने किया दावा, क्लिंटन के सर्वर के साथ नहीं हुई थी छेड़छाड़
भाषा,वाशिंगटन
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रंप और हिलेरी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफबीआई का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि हिलेरी क्लिंटन के निजी ईमेल सर्वर की सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ की गई है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी खबर को ट्वीट किया है जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि चीन ने क्लिंटन का अकाउंट हैक किया था।
विज्ञापन
ट्रंप ने मंगलवार की शाम में रूढ़ीवादी अखबार डेली कॉलर की एक खबर को ट्वीट किया था कि वाशिंगटन में काम करनेवाली चीन की एक कंपनी ने तत्कालीन विदेश मंत्री क्लिंटन का सर्वर हैक करके उनके सभी ईमेल हासिल कर लिए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, ' इसकी कितनी आशंका है कि इस सब के पीछे एफबीआई और डीओजे का हाथ है? वास्तव में यह एक बड़ी खबर है। बेहद गोपनीय सूचना है।'
विज्ञापन
एफबीआई और न्याय विभाग के अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्हें ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे यह साबित हो सके कि क्लिंटन का सर्वर किसी अन्य देश ने हैक किया है।
डेली कॉलर की खबर और ट्रंप के ट्वीट के बाद एफबीआई के एक अधिकारी ने ट्वीट किया, ' एफबीआई को ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि ईमेल के सर्वर को हैक किया गया।'
हालांकि व्हाइट हाउस ने एफबीआई के बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।