फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Father posted pictures of his sons hunting lion

बेरहम पिता की करतूत, नन्हें बच्चों से करा डाला शेर का शिकार

Wed, 19 Aug 2015 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Aug 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
Father posted pictures of his sons hunting lion

जहां बच्चों को बचपन में नकली बंदूक तक पकड़ने में डर लगता है वहां ये दो लड़के शेर का शिकार कर उनके बगल में बैठ कर तस्वीर खिंचवा रहे हैं। मामला दक्षिण अफ्रीका का है जहां एक एलेन टार्पले नाम के आदमी ने अपने सात साल के बेटे की तस्वीर सोशल साइट पर डाली है।

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक इस तस्वीर में वह एक शेर का शिकार कर के, बंदूक पकड़े उसके साथ बैठा है। तस्वीर में नीचे लिखा है,''मेरा सात साल का बेटा अपने पहले शेर के साथ''।
विज्ञापन


इस आदमी ने ऐसी ही दूसरी तस्वीर भी डाली जिसमें लड़के का नौ साल का भाई भी बंदूक पकड़े शेर के बगल में बैठा है। माना जा रहा है कि दोनों तस्वीरें अफ्रीका में सफारी करते समय ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकार के खिलाफ अभियान चलाने वालों ने इन तस्वीरों को वीभत्स बताया है। एलेन के ट्विटर अकाउंट पर भी लोगों ने आपत्ति और गुस्से से भरे कमेंट किए।

जानवरों के प्रति असंवेदनशील बन सकते हैं बच्चे

Father posted pictures of his sons hunting lion

शिकार के खिलाफ लड़ने वाली दक्षिण अफ्रीका की एक संस्थान को यह तस्वीरें शिकार को प्रोत्साहित करने वाले एक समूह के फेसबुक पेज पर मिलीं जिसमें लिखा था, 'पिता को गर्व महसूस हो रहा होगा'।

इस संस्थान की प्रवक्ता का कहना है कि अभियान चलाने वालों को बच्चों की चिंता है क्योंकि इस तरह के काम उन्हें जानवरों के प्रति असंवेदनशील बनाते हैं। वे यह नहीं समझ पाते कि जानवरों का अनावश्यक शिकार करना गलत है।

उन्होंने कहा,'' ये शानदार शेर हमारी अफ्रीकन विरासत का हिस्सा हैं। फिर भी दुनिया भर में दीवारों और फर्श की शान बढ़ाने के लिए इन्हें मारा जाता है।' हालांकि एलेन ने सार्वजनिक तौर पर अपने बेटों की तस्वीरों पर अब तक कोई कमेंट नहीं किया है।

जिम्बॉब्वे के चर्चित 13 साल के खास शेर 'सेसिल' के शिकार की खबरें आने के कुछ ही हफ्तों बाद एलेन ने यह तस्वीरें डाल कर विवाद को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed