इस पोर्न स्टार ने दुनिया के सबसे ताकतवर प्रेसीडेंट को किया चैलेंज, ये वीडियो हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति कहे जाने वाले शख्स को एक फेमस पोर्न स्टार ने बड़ी चुनौती दी है। इस पोर्न स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में पोर्न स्टार ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चैलेंज किया है। दरअसल रूस में अगले साल चुनाव होने वाले हैं, इन दिनों रूस में चुनाव प्रचार बड़े जोर- शोर से चल रहा है। रूस की बड़ी राजनैतिक पार्टिया मौजूदा राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ एक ऐसा चेहरा खोज रही हैं जो उनको आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कड़ी टक्कर दे सके।
डेलीमेल वेबसाइट की खबर के मुताबिक रूस की पोर्न स्टार ऐलेना बर्कोवा ने अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आपको बता दें कि पोर्न स्टार ऐलेना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में एक वीडियो पोस्ट कर इस बात का ऐलान किया है।
खास बात यह है कि इस वीडियो में ऐलेना ने कुछ चुनावी वादे भी किये हैं जो आपको हैरत में डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वें चुनाव जीतती हैं तो वह स्कूलों में सेक्स शिक्षा को अनिवार्य कर देंगी। साथ ही उन्होंने इसकी वजह बताई कि वहां अभी भी सही तरीके से सेक्स एजुकेशन नहीं दी जाती। अगली स्लाइड में देखें वीडियो...
'40 सेंटीमीटर से लंबी स्कर्ट पहनना माना जाएगा अपराध'
अपने चुनावी वादों में रूस की पूर्व पोर्न स्टार ऐलेना बर्कोवा ने यह भी कहा कि वह अपनी सरकार आने के बाद 40 सेंटीमीटर से लंबी स्कर्ट पहनने पर अपराध मानेंगी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं से वादा किया कि वह पुरूषों से तलाक देने का अधिकार भी छीन लेंगी। और इसके लिए वो अलग से कानून लाएंगी।
32 वर्षीय ऐलेना ने महिलाओं से यह भी वादा किया कि वह यौन उत्पीड़न करने वाले दोषियों को सजा-ए-मौत देने की व्यवस्था लागू करेंगी। ऐलेना का ये वीडियो बहुत तेजी के साथ सोशल मीडिया में फैल रहा है।
मौजूदा समय पर उनके इंस्टाग्राम पर फोलॉअर्स की तादात 6 लाख से ज्यादा है। आपको बता दें कि वह पहले भी मेयर का इलेक्शन लड़ चुकी हैं जिसमें उन्हें करारी हार का मुंह देखना पड़ा था।
A post shared by Elena Berkova (@berkova) on