फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   'False' divorce agreement after giving

'झूठा' करार देने के बाद हुआ तलाक

Mon, 27 Jan 2014 03:14 PM IST
Updated Mon, 27 Jan 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
'False' divorce agreement after giving

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने आखिरकार अपनी साथी वालेरी त्रिएरवील से अलग होने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांसुआ ओलांद ने आखिरकार अपनी साथी वालेरी त्रिएरवील से अलग होने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा से ज़रा पहले उनके दफ्तर ने राष्ट्रपति और उनकी साथी के बीच अलगाव को लेकर फ्रेंच मीडिया में चल रही ख़बरों को 'झूठा' करार दिया था।

पैरिस में राष्ट्रपति के दफ़्तर एलिज़ी पैलेस ने बीबीसी से कहा था कि फ़्रांसीसी मीडिया में "झूठी ख़बरें" आ रही हैं।

दो हफ़्ते पहले एक पत्रिका ने एक अभिनेत्री से ओलांद के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर फ़ोटो प्रकाशित किए थे। इन ख़बरों के सामने आने के बाद ओलांद की साथी त्रिएरवील एक हफ़्ते तक अस्पताल में भर्ती रही थीं।
विज्ञापन


हालांकि ओलांद ने जूली गाइए से प्रेम प्रसंग से कभी इनकार नहीं किया लेकिन उन्होंने ये ज़रूर माना कि त्रिएरवील के साथ उनके संबंध "मुश्किल वक़्त" से गुज़र रहे हैं। वालेरी त्रिएरवील अभी एक आधिकारिक निवास में रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलांद का असली प्यार कौन?

'False' divorce agreement after giving
इसके पहले गुरुवार को वालेरी त्रिएरवील ने अपने वकील को यह कहने के लिए हटा दिया था कि वह ओलांद के साथ अपने रिश्ते को "अधिकतम गरिमा के साथ" समाप्त करना चाहती थीं।

फ़्रांसीसी मीडिया ने ओलांद के करीबी सूत्रों के हवाले से ख़बर दी थी कि राष्ट्रपति भवन से शनिवार को आधिकारिक बयान जारी होगा लेकिन राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा, "आज कोई ऐलान नहीं होगा। फ़्रांसीसी मीडिया में झूठी ख़बरें आ रही हैं।"

वालेरी त्रिएरवील एक पत्रिका 'पैरिस-मैच' के लिए बतौर पत्रकार काम करती हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से त्रिएरवील एक आधिकारिक निवास में रह रही हैं।

कभी नहीं की शादी!

'False' divorce agreement after giving

फ्रांसीसी समाचारपत्र ला पैरिसियन के मुताबिक वालेरी त्रिएरवील के एक करीबी ने कहा, "उन्होंने (ओलांद ने) उनसे परामर्श किया और हर जानकारी से अवगत कराया, वह परिस्थिति को स्वीकार करती हैं, लेकिन वह कोई पहल करने की ज़िम्मेदारी उनके ऊपर छोड़ रही हैं।"

वालेरी त्रिएरवील और ओलांद ने कभी शादी नहीं की। वालेरी ने ओलांद से अपने रिश्तों का ऐलान अपने पहले साथी और एक बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे सिगोलेन रॉयल से अलग होने के छह महीने बाद किया था। वालेरी के रॉयल से चार बच्चे हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के साथ कथित प्रेम प्रसंग रिपोर्ट पर अभिनेत्री जूली गाइए ने क्लोज़र पत्रिका के ख़िलाफ़ मुक़दमा करने का फ़ैसला किया था।

क्लोज़र पत्रिका का कहना है कि ओलांद और जूली गाइए के बीच रिश्तों की शुरुआत साल 2012 के राष्ट्रपति चुनावों के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed