{"_id":"5b86b75f42c7924658644908","slug":"facebook-continue-to-fight-against-provocative-speeches-says-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषणों के खिलाफ लड़ाई जारी रखे फेसबुक: यूएन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भड़काऊ भाषणों के खिलाफ लड़ाई जारी रखे फेसबुक: यूएन
एजेंसी, जिनीवा
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख जीद राद अल हुसैन ने बुधवार को फेसबुक से आग्रह किया कि वह घृणास्पद भाषणों व सामग्री के खिलाफ सक्रिय रूप से अपनी लड़ाई जारी रखे।
विज्ञापन
फेसबुक द्वारा म्यांमार के सेना प्रमुख व अन्य शीर्ष सैन्य कमांडरों पर प्रतिबंध लगाने के बाद हुसैन ने यह बयान जारी किया।
बता दें कि म्यांमार के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों पर रोहिंग्याओं के खिलाफ भड़काऊ भाषणों को फेसबुक पर डालने के आरोप लगे हैं। हुसैन ने कहा, म्यांमार में हम जो देख रहे थे उससे हमें बहुत असहज महसूस हुआ।
विज्ञापन
फेसबुक के साथ शुरुआती बैठकों में हमें नहीं लगा कि वह इसे गंभीरता से ले रहे हैं। लेकिन अब इस कदम की हम सराहना करते हैं।