फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   extremist controls biggest oil refinery in iraq

इराक की अहम रिफायनरी पर 'चरमपंथियों का कब्जा'

Tue, 24 Jun 2014 10:45 AM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
extremist controls biggest oil refinery in iraq

इराक के सुन्नी चरमपंथियों ने दावा किया है कि उन्होंने उत्तरी बगदाद के बैजी में मौजूद मुख्य तेल रिफायनरी पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


चरमपंथियों के मुताबिक बीते दस दिनों से इस रिफ़ायनरी पर उनका कब्ज़ा है, हालांकि इराकी सेना ने कई बार चरमपंथियों को हटाने की कोशिश की है।

दरअसल यह रिफ़ायनरी इराक के एक तिहाई ईंधन की आपूर्ति करती है। ज़ाहिर है चरमपंथियों के इस पर कब्ज़ा होने के बाद से देश में ईंधन का संकट बढ़ सकता है।

चरमपंथियों का नेतृत्व इस्लामिक स्टेट इन इराक ऐंड अल शाम यानी आईएसआईएस कर रहा है। इस समूह ने बगदाद के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से पर अपना शिकंजा कस लिया है। इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसूल पर भी इन्हीं लोगों का कब्ज़ा है।

इसके अलावा सीरिया और जॉर्डन को जोड़ने वाले हिस्सों पर भी चरमपंथियों ने कब्ज़ा जमाया हुआ है।

चरमपंथियों के प्रवक्ता ने बताया है कि बैजी रिफ़ायनरी को स्थानीय क़बायलियों के नियंत्रण में दे दिया जाएगा। प्रवक्ता के मुताबिक चरमपंथी लगातार बगदाद की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तरी इराक के इरबिल स्थित बीबीसी संवाददाता जिम म्यूर ने कहा है कि नियंत्रण वाले हिस्सों पर काबिज रहने और उन क्षेत्रों में ईंधन की आपूर्ति बरक़रार रखने के लिए रिफ़ानयरी पर कब्ज़ा करना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने बगदाद में प्रमुख राजनीतिक नेताओं से मुलाकात के बाद कहा था कि अमेरिका इराक को हरसंभव और लगातार मदद देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed