{"_id":"af6e3ca413ee1ec4041b85413a11a777","slug":"explosive-material-found-in-flat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकॉक धमाकाः फ़्लैट से 'विस्फोटक सामग्री' मिली","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बैंकॉक धमाकाः फ़्लैट से 'विस्फोटक सामग्री' मिली
Updated Mon, 31 Aug 2015 04:59 PM IST
विज्ञापन
थाईलैंड की पुलिस ने दो हफ्ते पहले बैंकॉक के मशहूर मंदिर में हुए बम विस्फोट की जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक और 26 साल की थाई महिला के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें दूसरे फ्लैट में बम बनाने का सामान मिला है।अधिकारियों ने मिन बूरी जिले में स्थित एक मकान की तलाशी के दौरान खाद, डिजिटल घडी और ऐसी रेडियो नियंत्रित कार बरामद की है
विज्ञापन
जिसके हिस्सों का इस्तेमाल विस्फोट के लिए किया जा सकता है।इससे पहले इसी सिलसिले में शनिवार को एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रसिद्ध इरावान मंदिर में हुए बम विस्फोट में 20 लोग मारे गए थे।इरावान मंदिर चीन और थाइलैंड के पर्यटकों में बहुत मशहूर है।
विज्ञापन