फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Explosions heard in East Jakarta, body parts spotted at the scene

जकार्ताः बस अड्डे के अंदर हुए दो बम धमाकों में 3 की मौत

Thu, 25 May 2017 06:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 25 May 2017 06:50 AM IST
विज्ञापन
Explosions heard in East Jakarta, body parts spotted at the scene
जकार्ता में दो बम धमाके - फोटो : Twitter

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्वी हिस्से में जोरदार धमाकों से लोग दहल गए। ये धमाके पूर्वी जकार्ता के एक बस अड्डे और उससे सटे मोटरसाइकिलों के पार्किंग की जगहों पर हुए। शुरुआती खबरों में कम से कम 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसवाला घायल हो गया। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं घटनास्थल पर मानव अंग फैले मिले हैं, ऐसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

विज्ञापन


जकार्ता में हुए इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ग्रुप ने नहीं ली है। ये धमाके जकार्ता के पूर्वी हिस्से के कैंपुंग मेलायू में हुए, जो स्थानीय समयानुसार करीब 9 बजे हुए। 
विज्ञापन


जकार्ता के एलशिंता रेडियो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों धमाके 5 से 10 मिनट के अंतर पर हुए। पहला धमाका बस स्टैंड पर हुआ, तो दूसरा धमाका उसी के पास के पार्किंग एरिया में हुआ। 


पुलिस अभी धमाकों की वजहों की जांच कर रही है। पर घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि वहां मानव शरीर के अंग फैले हुए हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed