{"_id":"58e33a814f1c1bf0125b4938","slug":"explosion-in-metro-station-at-russia-many-kills","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस मेट्रो ब्लास्ट में 14 की मौत, 23 साल के हमलावर ने दिया था अंजाम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रूस मेट्रो ब्लास्ट में 14 की मौत, 23 साल के हमलावर ने दिया था अंजाम
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Tue, 04 Apr 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
रूस में ब्लास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो मेट्रो स्टेशन पर हुए ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। वारदात सोमवार शाम की है। रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवदेव ने आतंकी हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक किर्गिस्तान के आत्मघाती हमलावर ने इसे अंजाम दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स् के मुताबिक, सेंट्रल एशिया के रहने वाले एक 23 साल के युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। हमले के बाद सुरक्षा की दृष्टि से 10 मैट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। ब्लास्ट में जिस डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था, उसमें नुकीली चीजें भरी हुई थी।
बताते चलें कि ब्लास्ट टेक्नॉलजी इंस्टीट्यूट और सनाया मेट्रो स्टेशन की बीच हुआ था। इससे दो डिब्बें काफी छतिग्रस्त हो गईं। धुएं के कारण लोग इध-उधर भागने लगे। ब्लास्ट के वक्त पुतिन सेंट पीटरसबर्ग में ही मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
वारदात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से बात की और जांच में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
मेट्रो में सवाल लोगों ने बताया कि धमाके के बाद डिब्बे में चारों तरफ धुआं था। कई लोग बेसुध गिरे पड़े थे और चारों और खून फैला था। ट्रेन के सुरंग से बाहर निकलने के बाद ही बचाव कार्य शुरू हो पाया।
विज्ञापन
St Petersburg attack staged by Kyrgyz suicide bomber, reports AFP quoting Kyrgyzstan authorities.
— ANI (@ANI_news) April 4, 2017