{"_id":"5715c7304f1c1b4f618b45cf","slug":"explosion-in-central-kabul-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल में अमेरिकी दूतावास के नजदीक बम धमाका, 24 मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
काबुल में अमेरिकी दूतावास के नजदीक बम धमाका, 24 मरे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी दूतावास के करीबी आत्मघाती बम धमाका हुआ है। अफगानी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिक सिद्दकी के मुताबिक, हमलावर ने दूतावास के करीब एक वाहन को उड़ा दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलाका धूएं और धूल के गुबार से भर गया है। माना जा रहा है कि हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी रायटर्स ने अफगानी राष्ट्रपति अशरफ घानी के हवाले से बताया कि धमाके में कई लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। हमले में सरकारी दफ्तरों और सुरक्षा एजेंसियों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन