{"_id":"5b9251d5867a55013a6c3eee","slug":"exhibition-on-the-history-of-less-talked-indian-community-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों के अनोखे इतिहास और संस्कृति पर सिंगापुर में रखी गई प्रदर्शनी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारतीयों के अनोखे इतिहास और संस्कृति पर सिंगापुर में रखी गई प्रदर्शनी
भाषा, सिंगापुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
चेट्टी समुदाय के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में बहुसांस्कृतिक भावना की प्रतीक एक प्रदर्शनी में भारतीय मूल के एक छोटे एवं कम चर्चित चेत्ती मेलकान समुदाय के अनोखे इतिहास और संस्कृति को दर्शाने वाली कलाकृतियां एवं चित्रकारियां प्रदर्शित की गयी हैं।
विज्ञापन
मशहूर सिंगापुर फिल्म निर्देशक के राजगोपाल ने बताया कि हिंदू धर्मावलंबी चेत्तियों के पूर्वज वे तमिल व्यापारी थे जो 15 वीं और 16 वीं शताब्दियों में मलेशिया चले गये थे और उन्होंने स्थानीय मलय एवं चीनी मूल की महिलाओं से शादी कर वहीं बस गये थे। कालांतर में उनमें से कई सिंगापुर भी चले गये।
विज्ञापन
‘चेत्ती मेलका ऑफ थिन ए स्ट्रेट्स: रिडिस्कवरिंग परनोकर इंडियन कम्युनिटीज’ नामक इस प्रदर्शनी में ‘हू इज चेत्ती मेलका? इन सर्च ऑफ लॉस्ट’ नामक वृतचित्र भी दिखाया गया। प्रदर्शनी बृहस्पतिवार को यहां शुरु हुई। सिंगापुर में इंडियन हेरीटेज सेंटर (आईएचसी) ने यह प्रदर्शनी लगायी है जो अगले साल पांच मई तक चलेगी।
विज्ञापन
आईएचसी के महाप्रबंधक सारावनाना सदानादोम ने कहा, ‘‘चेत्ती मेलका की कहानी मनोरम है और इस बात का अनोखा प्रदर्शन है कि कैसे संस्कृतियां आत्मसात की गयीं और मिलकर कुछ नये एवं विशेष का निर्माण हुआ। ’’
सिंगापुर में करीब 5000 चेत्ती हैं।
इनपुट: भाषा