{"_id":"cf509099a26b51aaca80807b42b4a433","slug":"ex-security-chief-of-china-arrested-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनः पूर्व सुरक्षा प्रमुख गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीनः पूर्व सुरक्षा प्रमुख गिरफ्तार
Updated Sat, 06 Dec 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के पूर्व सुरक्षा प्रमुख जो योंगकांग को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार उन पर इस मामले में जांच की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
चीन की सर्वोच्च अभियोजन संस्था का कहना है कि वो जो के खिलाफ औपचारिक जांच कर रही थी। दो साल पहले रिटायर हुए जो योंगकांग चीन की आंतरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख थे।
विज्ञापन
जो के तमाम पूर्व सहयोगी और उनके कई रिश्तेदार भी भ्रष्टाचार के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। सत्ता में आने के बाद से ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सरकार और कम्युनिस्ट पार्टी दोनों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है।
विज्ञापन
जो के खिलाफ पार्टी अनुशासन तोड़ने, रिश्वत लेने, सरकार और पार्टी के गोपनीय दस्तावेज लीक करने और कई महिलाओं के साथ संबंध रखने जैसे आरोप शामिल हैं।