फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Ex Prime Minister of Bangladesh Khalida Zia admitted in hospital from jail

भ्रष्टाचार के आरोप में कैद बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की तबीयत बिगड़ी, भेजा गया अस्पताल

Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ex Prime Minister of Bangladesh Khalida Zia admitted in hospital from jail
Khalida Zia

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी पार्टी बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद जिया की तबियत खराब होने पर एक अदालत की तरफ से अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद सरकार ने उन्हें बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी (बीएसएमएमएयू) में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन


73 साल की जिया फिलहाल एक 19वीं सदी में ब्रिटिश शासन के दौरान निर्मित जेल में बनाई गई अस्थायी अदालत में भ्रष्टाचार के आरोप में चल रहे ट्रायल का सामना कर रही हैं। इस जेल में वे एकमात्र बंदी हैं। जिया को फरवरी में एक अनाथालय में हुए भ्रष्टाचार के लिए दोषी मानते हुए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

सजा सुनाने के बाद बन गए था दंगे जैसे हालात

सजा सुनाने के बाद बांग्लादेश में उनके समर्थकों और सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं के बीच दंगे जैसे हालात बन गए थे। मई में उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के कई अन्य मामलों में ट्रायल चलने के कारण उन्हें जेल में ही रहना पड़ा था।

जिया ने 9 सितंबर को बांग्लादेश हाईकोर्ट से अपने हाथ और पैरों में लकवे जैसी हालत की शिकायत करते हुए निजी अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत मांगी थी। लेकिन सरकार ने उनके इलाज के लिए बीएसएमएमयू में पर्याप्त सुविधा होने की बात कही थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को बांग्लादेश हाईकोर्ट ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का आदेश दिया था। 

सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएमएमयू के प्रवक्ता ने बताया कि जिया को वीआईपी केबिन में रखा गया है, जहां उन्हें कोर्ट के आदेशानुसार यूनिवर्सिटी के बाहर से अपने इलाज के लिए एक फिजियोथेरेपिस्ट, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक मेडिकल तकनीशियन और एक फिजिशियन बुलाने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed