{"_id":"57c4d0d34f1c1bc6602cbb9b","slug":"evidence-to-show-link-between-bangla-attacks-and-isis-kerry","type":"story","status":"publish","title_hn":" बांग्लादेशी आतंकियों और आईएस के बीच साठगांठ : जॉन केरी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेशी आतंकियों और आईएस के बीच साठगांठ : जॉन केरी
एजेंसी, ढाका
Updated Tue, 30 Aug 2016 05:48 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सोमवार को कहा कि आईएस और बांग्लादेश के आतंकियों के बीच साठगांठ के सबूत मिले हैं और अमेरिका का मानना है कि बांग्लादेश में हो रही आतंकी घटनाओं के पीछे इस्लामिक स्टेट के तत्व शामिल हैं।
केरी ने कहा कि मुस्लिम बहुल इस देश में अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमले इसके गवाह हैं। हालांकि बांग्लादेश की सरकार अपने देश में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की मौजूदगी को कई बार खारिज कर चुकी है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री एएच महमूद अली के साथ बातचीत के बाद केरी ने कहा, ‘ये सबूत हैं कि इराक और सीरिया के आईएस ने दुनिया भर के आठ अलग-अलग संगठनों के संपर्क में हैं और उनमें से एक संगठन दक्षिण एशिया में है।
विज्ञापन
हमने बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया है और इस बारे में कोई तर्क की गुंजाइश नहीं है।’ अमेरिकी विदेश मंत्री केरी ने यह भी कहा कि अमेरिका आतंक के खिलाफ लड़ाई में बांग्लादेश की एजेंसियों के साथ काम करने को इच्छुक है। उन्होंने कहा कि हमें आतंकवाद से लड़ने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान की जरूरत है।