फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Even after economic development 50 crore people are struggling with hunger in Asian-Pacific region

आर्थिक विकास के बावजूद एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अभी भी भूख से जूझ रहे 50 करोड़ लोग

Fri, 02 Nov 2018 03:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Even after economic development 50 crore people are struggling with hunger in Asian-Pacific region
Hunger

तेजी से हो रहे आर्थिक विकास के बावजूद एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अभी भी करीब 50 करोड़ लोग भूख से जूझ रहे हैं क्योंकि खाद्य सुरक्षा और बुनियादी जीवन स्तर में सुधार संबंधी प्रगति थम गई है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। खाद्य एवं कृषि संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र की तीन अन्य एजेंसियों द्वारा संकलित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि तुलनात्मक रूप से बेहतर शहरों जैसे बैंकॉक और मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भी गरीब परिवार अपने बच्चों के लिए अच्छा खाना नहीं जुटा पाते हैं।
विज्ञापन


इसका उनके स्वास्थ्य और भविष्य में उत्पादकता पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बैंकॉक में 2017 में एक तिहाई से ज्यादा बच्चों को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल रहा था। रिपोर्ट में एक सरकारी सर्वेक्षण के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान में महज चार फीसदी बच्चों को न्यूनतम स्वीकार्य भोजन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed