{"_id":"5a85eccf4f1c1b4d588b8beb","slug":"ethiopian-prime-minister-hailemariam-desalegn-resigns-after-anti-government-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद इथियोपियाई प्रधानमंत्री का इस्तीफा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद इथियोपियाई प्रधानमंत्री का इस्तीफा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एडिस अबाबा
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
इथियोपिया के प्रधानमंत्री हेलीमैरियम डेसालेंगन ने बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हेलीमैरियम 2012 में सत्ता में आए थे। लेकिन पिछले साल राष्ट्र व्यापी आपातकाल और सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन
हेलीमैरियम की पार्टी दक्षिणी इथियोपियाई पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसईपीडीएम) की कार्यकारी समिति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री हेलीमैरियम ने कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है। वह इथियोपिया की सुधार के लिए अपना काम जारी रखना चाहते हैं।
विज्ञापन