{"_id":"59d6b2d54f1c1bd0538b5f4b","slug":"ethiopia-and-india-sign-trade-communication-agreements","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और इथियोपिया ने व्यापार और संचार पर समझौते किए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत और इथियोपिया ने व्यापार और संचार पर समझौते किए
एजेंसी, अदिस अबाबा
Updated Fri, 06 Oct 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
Ram Nath Kovind and Mulatu Teshome
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों की अफ्रीकी देशों की पहली विदेश यात्रा पर जिबूती के बाद इथियोपिया पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इथियोपियाई राष्ट्रपति मुलातु तेशोम के साथ वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने व्यापार, संचार और मीडिया को बढ़ावा देने जैसे द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी गई कि कोविद और तेशोम ने व्यापार, संचार और मीडिया समझौतों पर हस्ताक्षर करने के साथ आर्थिक संबंधों पर चर्चा भी की।
इसके साथ ही भारत ने 2015 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय सौर सहयोग (आईएसए) में भागीदारी के लिए इथियोपिया का आभार जताया। राष्ट्रपति ने ऊर्जा क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा में भारत के सहयोग की भी चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने इथियोपिया के लिए एफडीआई के टॉप तीन स्त्रोतों में भारत का उल्लेख किया। इसके बाद कोविद और तेशोम ने भारत-इथियोपिया बिजनेस डायलॉग को संबोधित किया और ‘इंडिया-इथियोपिया : 70 इयर्स ऑफ डिप्लोमैटिक रिलेशंस’ नामक एक बुक रिलीज की।