फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   erdogan travels to Russia

पुतिन से मुलाकात के लिए रूस पहुंचे तुर्की के राष्ट्रपति

Tue, 09 Aug 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
erdogan travels to Russia
एर्दोगान और पुुतिन - फोटो : Reuters

तुर्की में विफल तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति रजब तय्यब एर्दोगान पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से मिलने रशिया पहुंच गए। तुर्की और रशिया के रिश्तों में आए तनाव के बीच एर्दोगान की इस यात्रा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


तुर्की द्वारा रूस का विमान गिराए जाने के बाद एर्दोगान और पुतिन के बीच यह पहली मुलाकात है। तुर्की में विफल तख्तापलट के बाद तुर्की के राष्ट्रपति की यह किसी भी देश की पहली यात्रा है।
विज्ञापन


रूस के मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में  एर्दोगान ने कहा कि,'मेरी यह यात्रा तुर्की और रूस के दि्वपक्षीय रिश्तों में नया मील का पत्थर सबित होगी। मैं दिल से तुर्की की ओर से पुतिन और रूस के लोगों का अभिनंदन करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

तख्तापलट की कोशिश की निंदा की

erdogan travels to Russia
राष्ट्रपति रजब तय्यब एर्दोगान - फोटो : reuters


पिछले साल तुर्की के एफ-16 ने सीरिया की सीमा पर रूस के लड़ाकू विमान को गिराया दिया था। इसके बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।

हाल ही में जब तुर्की में तख्तापलट की कोशिश की गई तो रूस ने तुर्की के पश्चिमी सहयोगियों से पहले इस नाकाम तख्तापलट की कोशिश की निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed