पुतिन से मुलाकात के लिए रूस पहुंचे तुर्की के राष्ट्रपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की में विफल तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति रजब तय्यब एर्दोगान पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से मिलने रशिया पहुंच गए। तुर्की और रशिया के रिश्तों में आए तनाव के बीच एर्दोगान की इस यात्रा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तुर्की द्वारा रूस का विमान गिराए जाने के बाद एर्दोगान और पुतिन के बीच यह पहली मुलाकात है। तुर्की में विफल तख्तापलट के बाद तुर्की के राष्ट्रपति की यह किसी भी देश की पहली यात्रा है।
रूस के मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एर्दोगान ने कहा कि,'मेरी यह यात्रा तुर्की और रूस के दि्वपक्षीय रिश्तों में नया मील का पत्थर सबित होगी। मैं दिल से तुर्की की ओर से पुतिन और रूस के लोगों का अभिनंदन करता हूं।'
तख्तापलट की कोशिश की निंदा की
पिछले साल तुर्की के एफ-16 ने सीरिया की सीमा पर रूस के लड़ाकू विमान को गिराया दिया था। इसके बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।
हाल ही में जब तुर्की में तख्तापलट की कोशिश की गई तो रूस ने तुर्की के पश्चिमी सहयोगियों से पहले इस नाकाम तख्तापलट की कोशिश की निंदा की थी।