फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Equality is not enough for women empowerment says Congress president Rahul Gandhi 

सिंगापुर में बोले राहुल, महिला सशक्तिकरण के लिए समानता काफी नहीं 

Sat, 10 Mar 2018 10:11 PM IST
एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर Updated Sat, 10 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
 Equality is not enough for women empowerment says Congress president Rahul Gandhi 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सिर्फ समानता ही काफी नहीं है। उनके प्रति समाज में जिस तरह का भेदभाव है, उसे खत्म करने के लिए उन्हें पुरुषों की तुलना में ज्यादा समर्थन की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के पांच दिवसीय दौरे के तहत राहुल कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं बल्कि उनसे बेहतर मानते हैं। पश्चिमी समाज के साथ ही सभी समाजों में महिलाओं को लेकर एक भेदभावपूर्ण सोच है। इसे बदलने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने आईवाईसीओएन में युवा पेशेवरों को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कुआलालंपुर में मलयेशियाई भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम सत्यशिवम से मुलाकात की। यह मूल रूप से 1946 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का ही हिस्सा था और इसकी मलयेशिया के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका भी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह दौरा कांग्रेस पार्टी की विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय से संपर्क की कोशिशों का हिस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से भी मुलाकात की थी और दोनों देशों के संबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की थी। 


राहुल इन दौरों का कार्यक्रम एआईसीसी ओवरसीज सेल के प्रमुख सैम पित्रोदा आयोजित करा रहे हैं। उन्होंने ही देश में आईटी क्रांति में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मदद की थी। उन्होंने राहुल के अमेरिका और पश्चिम एशिया देशों के सफल दौरों का भी आयोजन किया। साल के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष के दुबई और कनाडा के दौरे की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed