'अंग्रेजी में कामुक नाम बिल्कुल न रखें लोग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि चीनी नागरिकों को अंग्रेजी नाम रखने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए ताकि वो गलत अर्थ वाला शब्द न चुन लें।
सीसीटीवी न्यूज वेबसाइट ने सलाह दी है कि लोग ऐसे नाम न चुनें जो आक्रामक हों या जिनका कोई मतलब ही न हो।
कई चीनी नागरिक अंग्रेजी नाम चुनते हैं, खासतौर पर तब जब उनका पश्चिमी देशों में व्यापार भी हो।
सीसीटीवी के अनुसार लोगों को ऐसे काल्पनिक किरदारों के नाम रखने से बचना चाहिए जिनसे कामुक संकेत मिलते हों।
वेबसाइट के अनुसार अंग्रेजी नामों के साथ "कोई भावना या विचार जुड़ा होना चाहिए कि आप किस तरह के आदमी हैं, या आप कहां के हैं", इसलिए शैतान (Satan) या डंबलडोर जैसे नाम भूल जाएं।
न लॉली, न शुगर
महिलाओं को 'खाने की चीजों' के नाम सावधानी से चुनने की सलाह दी गई है क्योंकि कैंडी, लॉली या शुगर जैसे नाम 'स्ट्रिपर जैसे' माने जा सकते हैं।
कामुक संकेतों वाले नामों को लेकर एक लंबी चेतावनी दी गई है। ख़ासतौर पर जब इन्हें डॉंग या वांग के साथ इस्तेमाल किया जाए, जिन्हें "चालू भाषा में पुरुष जननांग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।"
वेबसाइट के अनुसार इसलिए "बनी वांग" जैसे नामों से हमेशा बचना चाहिए।
इसके बजाय एलिजाबेथ, कैथरीन, विलियम या जॉर्ज जैसे 'पारंपरिक' नामों को बेहतर माना गया है।