दुबई में सैकड़ों कामगारों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में दक्षिण एशियाई मूल के सैकड़ों कामगारों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन नियोक्ता कंपनी के साथ वेतन को लेकर विवाद के विरोध में किया गया।
दुबई में इस तरह प्रदर्शन होना अपने आप में अनोखी बात है क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने पर पाबंदी है, इसलिए वहां दंगा नियंत्रण पुलिस को तैनात किया गया। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में दिखाया गया है कि प्रवासी कामगारों ने मंगलवार सुबह दुबई की एक बेहद व्यस्त सड़क को बंद कर दिया।
ये प्रदर्शन किसी तरह की हिंसा के बिना ही समाप्त हो गया और दुबई की सरकार का कहना है कि अब विवाद को सुलझा लिया गया है।
'मुझे कोई डर नहीं'
यूएई के निर्माण उद्योग में हज़ारों विदेशी कामगार काम कर रहे हैं। इनमें से कई लोग अपना शोषण होने का आरोप लगाता हैं और उनके पास बुनियादी अधिकार भी नहीं होते हैं।
मंगलवार के प्रदर्शन में शामिल पाकिस्तान से आए कामगार मोहम्मद ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि एक कामगार का मासिक वेतन 500 दिरहम यानी साढ़े आठ हज़ार रुपए से भी कम है।
उन्होंने बताया कि ओवरटाइम करने पर ये राशि दोगुनी से भी ज्यादा यानी 1,100 दिरहम हो सकती है। उनका कहना है, “हमें ओवरटाइम नहीं मिल रहा है इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे अपना हक मांगने में कोई डर नहीं है।” बाद में दुबई सरकार के मीडिया विभाग ने ट्वीट कर कहा कि एक घंटे के भीतर ही इस विवाद को सुलझा लिया गया।