फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   elephant mimics korean with help of his trunk

आदमी की आवाज निकालने वाला हाथी

Sun, 11 Nov 2012 07:47 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sun, 11 Nov 2012 07:47 PM IST
विज्ञापन
elephant mimics korean with help of his trunk

दक्षिण कोरिया में एक हाथी ने कोरियाई भाषा सीखने की अपनी अद्भुत क्षमता के कारण वैज्ञानिकों को आश्चर्य में डाल दिया है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि ये हाथी मनुष्य की आवाज की नकल करता है और कोरियाई भाषा में पांच शब्दों को अच्छे तरीके से बोल लेता है। कोरियाई भाषा के इन शब्दों का अर्थ है- हेलो, नहीं, बैठ जाओ, लेट जाओ और अच्छा।

कोशिक नाम का कोरियाई चिड़ियाघर का ये हाथी अपनी सूंड़ को मुंह के अंदर डालकर अपनी सामान्य तौर पर चिग्घाड़ने की आवाज इस तरह से निकालता है जैसे कि वो आदमी की आवाज हो। कोशिक की इस अद्भुत गतिविधि संबंधी रिपोर्ट करेंट बायोलॉजी नामक पत्रिका में छपी है।
विज्ञापन


कोशिक के बोलने की क्षमता से ये पता चलता है कि हाथी भी उन जानवरों की सूची में शामिल हो सकते हैं जो आदमी की आवाज की नकल करते हैं। इस तरह के जानवरों में अभी तक तोते और मैना पक्षी से लेकर समुद्री शेर और बेलुगा व्हेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू ट्यूब
ऑस्ट्रिया में वियना विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और इस शोध की प्रमुख लेखक डॉक्टर एंगेला स्टॉएगर का कहना है कि उन्हें कोशिक के बारे में सबसे पहले उसके वीडियो देखकर पता लगा। ये वीडियो दक्षिण कोरिया के एवरलैंड चिड़ियाघर ने यू ट्यूब पर डाल रखा था।

एंगेला इसके बाद चिड़ियाघर गईं और उन्होंने हाथी की बोलने की क्षमता को रिकॉर्ड किया। डॉक्टर स्टॉएगर और उनके साथियों ने इस बात की पुष्टि की ये हाथी कोरियाई भाषा में इन पाँच शब्दों का बेहतरीन उच्चारण करता है।

आमतौर पर हाथी बहुत ऊंची आवाज़ में चिग्घाड़ते हैं और उनकी आवाज मीलों दूर तक सुनाई देती है। डॉक्टर स्टॉएगर कहती हैं, “ये हाथी अपनी सूंड़ के ऊपरी भाग को मुंह में डालकर अपनी आवाज निकालने की कोशिश करता है।”

वो आगे कहती हैं, “हमने इसकी एक्स रे से तस्वीर नहीं ली है, इसलिए हम वास्तव में ये जानने का दावा नहीं कर सकते कि हाथी के मुंह में क्या हो रहा है। लेकिन इतना तो तय है कि उसने आवाज निकालने का एक नया तरीका ईजाद किया है।”

हालांकि कोशिक की आवाज लोगों को काफी अपील कर रही है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें इस पर यकीन नहीं होता कि हाथी जिन शब्दों का उच्चारण कर रहा है, इनकी उसे कोई समझ है।


वैज्ञानिकों का कहना है कि पांच से लेकर 12 साल की उम्र तक कोशिक इस चिड़ियाघर में अकेला हाथी था और हाथियों के विकास के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण उम्र होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed