फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   election in greece

ग्रीस में हुई त्सीप्रास की वापसी, मध्यावधि चुनावों में जीत

Mon, 21 Sep 2015 04:21 PM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
election in greece

ग्रीस में रविवार को हुए आम चुनाव में एलेक्सीस त्सीप्रास की वामपंथी सिरीजा पार्टी सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है। सिरीजा पार्टी को कंजर्वेटिव न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के 28 फीसदी के मुकाबले 35 फीसदी से कहीं अधिक मत हासिल हुए हैं। धुर दक्षिणपंथी गोल्डन डाउन पार्टी 7.1 फीसदी वोटों के साथ तीसरी बडी पार्टी है।

विज्ञापन


अबतक करीब 60 फीसद मतों की गिनती हुई है। सिरीजा पार्टी के एलेक्सीस त्सीप्रास को उनके प्रतिद्वंद्वी और विपक्षी कंजर्वेटिव न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के खिलाफ कडे मुकाबले में दूसरी बार जनादेश हासिल हुआ है।
विज्ञापन


न्यू डेमोक्रेसी के नेता वांगेलिस मीमराकिस ने अपनी हार स्वीकार ली है। एलेक्सीस त्सीप्रास ने कहा है कि अब देश के लिए प्राथमिकता नई सरकार का गठन है।

अंतर्विरोध का सामना करना पड़ा

election in greece

हालांकि सिरीजा पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। लेकिन इंडिपेंडेंट ग्रीक पार्टी ने उनके गठबंधन में शामिल होने पर सहमति जताई है।इस साल ये दूसरा मौका है, जब कर्ज संकट में घिरे ग्रीस के लोगों ने आम चुनाव में हिस्सा लिया।

मदतान में 55 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। जबकि इस साल जनवरी में हुए मतदान में 63 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। ग्रीस गहरे वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

सिरीजा पार्टी के नेता एलेक्सिस सिप्रास पर तीसरे राहत पैकेज के लिए यूरोपीय कर्जदाताओं की कडी शर्तों पर समझौता करने के कारण दबाव था। उन्हें वामपंथी विचारधारा वाली सिरीजा पार्टी में अंतर्विरोध का सामना कर पडा।

इसके बाद एलेक्सिस त्सिप्रास ने 20 अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर कहा था कि जल्द ही मध्यावधि चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed