फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   eight children deaths in Queensland Australia

ऑस्ट्रेलिया में चाकू मारकर आठ बच्चों की हत्या

Fri, 19 Dec 2014 07:42 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
eight children deaths in Queensland Australia
ऑस्ट्रेलिया से ख़बर है कि एक घर में आठ बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार, ये बच्चे उत्तरी क्वींसलैंड में केयर्न्स के एक घर में मृत पाए गए। चाकू लगने से इसी घर में घायल 34 वर्षीय एक महिला को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अभी तक इन बच्चों और महिला के बीच क्या संबंध है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि बच्चों की उम्र 18 महीने से लेकर 15 वर्ष तक है।
जांच शुरू
स्थानीय मीडिया में कहा गया है कि इन्हें चाकू मारा गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी भी नहीं हुई है। क्वींसलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा है कि केयर्न्स के मुरे स्ट्रीट के एक घर से महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। बयान में कहा गया है कि जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को इन बच्चों के शव भी मिले।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed