{"_id":"574011d44f1c1b7056ac78e1","slug":"egypt-student-writes-my-world-ends-with-my-mother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मां मर गई और सबकुछ खत्म हो गया'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'मां मर गई और सबकुछ खत्म हो गया'
बीबीसी
Updated Sat, 21 May 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
मिस्र में एक स्कूली बच्चे ने अपनी उत्तर पुस्तिका में एक लाइन लिखी जिसने बहुत से लोगों के दिलों को छू लिया। अब ओसामा अहमद हम्माद की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मिस्र के सिनाई में पांचवी कक्षा के पढ़ने वाले हम्माद ने परीक्षा में मां के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में लिखा "मेरी मां मर गई, और उसके साथ सब कुछ खत्म हो गया।'' उसकी कॉपी जांच रहे शिक्षक ने जब ये पढ़ा तो उन्होंने उसकी फोटो खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
'मां मर गई और सबकुछ खत्म हो गया'
यह खबर मिलने के बाद मिस्र में सुन्नी मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था ''अल-अजहर'' के मुख्य इमाम ने 11 साल के हम्माद की पढ़ाई का सारा खर्च उठाने की बात कही है। साथ ही उसे मासिक वजीफा भी दिया जाएगा। इससे पहले प्रांतीय गवर्नर ने हम्माद को काहिरा के पर्यटक स्थलों की यात्रा कराने की पेशकश की है।