फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   egypt plane crash

पासपोर्ट न मिलता तो आज जिंदा होते

Sat, 21 May 2016 02:44 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 21 May 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
egypt plane crash
यात्रा रद्द कराने का पूरा मन बना लिया था - फोटो : BBC

फ्रांस के पास्कल हेस भी उन लोगों में शामिल थे जो गुरुवार को इजिप्ट एयर के विमान हादसे में मारे गए। उनके दोस्तों ने फ़्रांस में मीडिया को बताया कि 51 साल के पास्कल का पासपोर्ट उड़ान से एक हफ़्ते पहले ही कहीं खो गया था और उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कराने का पूरा मन बना लिया था। पासपोर्ट खोने के बाद जब वह अपना टिकट कैंसल कराने ही वाले थे, तभी उनके एक पड़ोसी को उनका पासपोर्ट सड़क पर मिला जिसे उन्होंने पास्कल को सौंप दिया।

विज्ञापन


उत्तरी फ़्रांस में नॉर्मेंडी इलाक़े के एवरो में रहने वाले पास्कल एक मशहूर शौकिया फ़ोटोग्राफ़र थे। एक साप्ताहिक अख़बार, ला देपेशे द एवरो ने अपने फ़ेसबुक पन्ने पर कहा कि हेस अपने दोस्त के साथ वक़्त बिताने के लिए मिस्र जा रहे थे।
विज्ञापन


ला देपेशे द एवरो और लु पारिज़ियां समाचार पत्रों के मुताबिक़ हेस पिछले तीन दिन से पासपोर्ट खो जाने की चिंता में सो नहीं पाए थे। उनके दोस्त ने एक अख़बार को बताया, "यह हैरानी की बात है कि वह इस यात्रा से पहले अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। यह कुछ ऐसा था जैसे उन्हें कुछ पूर्वाभास हो रहा हो।" पास्कल हेस उन 15 फ्रांसीसी यात्रियों में शामिल थे जो एमएस804 में सवार थे। पेरिस से काहिरा जा रहा ये विमान भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस पर कुल 66 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed