फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Egypt could jail parents for giving babies Western names

मिस्र में बच्चों के 'अंग्रेजी नाम' रखने पर होगी जेल

Wed, 14 Jun 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 14 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Egypt could jail parents for giving babies Western names
मां के साथ नवजात शिशु (प्रतीकात्मक फोटो)
मिस्र सें एक रोचक खबर सामने आयी है। मामला यह है कि जल्द ही मिस्र में बच्चों के 'अंग्रेजी नाम' रखने पर रोक लग सकती है।  
विज्ञापन


न्यूयार्क टाइम्स की खबर के मुताबिक मिस्र में एक ऐसा कानून पारित होने जा रहा है, जिससे आपको बिना सोचे समझे अपने बच्चों के 'अंग्रेजी नाम' रखने पर जेल की हवा खानी पड़ हो सकती है। मिस्र की संसदीय समिति अगले हफ्ते इस मामले पर चर्चा करेगी। जानकारी के अनुसार अगर यह कानून पारित हो जाता है तो पैरेंट्स अपने बच्चों के वेस्टर्न नाम नहीं रख पाएंगे। इस कानून के तहत ऐसा करने पर पैरेंट्स  को के लिए 270 डॉलर यानि कि 17,380 रुपये जुर्माना और 6 महीने की जेल की सजा का प्रावधान है। 

मिस्र के सांसद बेदियर अब्देल अजीन ने इस कानून को पारित करने का प्रस्ताव दिया है। अजीज ने संसदीय समिति को तर्क देते हुए कहा है कि मार्क, लारा और सैम जैसे नामों का उच्चारण करने पर अरबी बोलने वालों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने कहा है कि ऐसे नाम रखने पर बैन लगाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि ऐसे नामों का इस्तेमाल करना और अरबी नामों को न रखना हमारे समाज और सस्कृति में बदलाव लाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इससे हमारे बच्चे अपनी पहचान खो देंगे। बहरहाल इस प्रस्ताव का मिस्र में जोरों से विरोध हो रहा है। मिस्र ऐसा करने वाला पहला देश नहीं होगा। गौरतलब है कि 2014 में सऊदी अरब में अलाइस, इलेन और लिंडा जैसे 50 से ज्यादा नामों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed