फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Egypt Air Striked on Liby After Killing of 29 Christians

ईसाईयों की हत्या के बाद लीबिया के आतंकी शिविरों पर मिस्र के हवाई हमले

Sun, 28 May 2017 05:54 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 28 May 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
Egypt Air Striked on Liby After Killing of 29 Christians
हवाई हमले (प्रतीकात्म तस्वीर) - फोटो : twitter acount
शुक्रवार को मिस्र में 29 ईसाईयों को दक्षिण काहिरा ले जा रही बस पर बंदूकधारी लोगों ने हमला कर सभी की हत्या कर दी। मिस्र के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इसके जवाब में मिस्र की सेना ने शनिवार को लीबिया के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई हमले शुरू कर दिए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी ने कहा है कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को कॉप्टिक ईसाईयों पर किए गए जानलेवा हमले के जवाब में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 
मिस्र सरकार के टीवी चैनल ने जानकारी दी है कि पड़ोसी लीबिया के डेरेना में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर 6 हमले किए गए हैं। मिस्र केबिनेट ने एक समाचार जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को बंदूकधारियों के हमले में घायल हुए 13 लोगों को काहिरा और मिन्या के दक्षिण प्रांत स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आतंकवाद की दी जा रही पनाह का होगा खात्मा

Egypt Air Striked on Liby After Killing of 29 Christians
हवाई हमले (प्रतीकात्म तस्वीर)
हमले के बाद मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा कि वह आतंकी शिविरों को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, चाहे ये शिविर किसी भी देश में हों। सिसी ने शुक्रवार देर शाम ही सरकारी टीवी के जरिए इन शिविरों पर हमले की घोषणा की थी। उन्होंने वादा किया कि बाहरी देशों में पनाह पाए आतंकवाद को हर हाल में नष्ट किया जाना चाहिए।

सेना ने लीबिया के जिन आतंकी समूहों पर हमला किया है उन्हीं के लड़ाकों ने मिस्र के ईसाईयों पर जानलेवा हमला किया था। हालांकि ईसाईयों की हत्या के मामले में किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हाल के महीनों में यहां आईएस ने ईसाईयों पर हमले किए हैं। लीबिया में कर्नल गद्दाफी के अपदस्थ होने और फिर मारे जाने के बाद से ही लीबिया में आतंकवादियों ने अपने संगठनों को स्थापित कर लिया है। इससे पहले 2015 में भी मिस्र की सेना ने आईएस लड़ाकों द्वारा देश के 21 ईसाईयों के सिर कलम करने के बाद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed