फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Ecuador says it cut Assange’s internet over US election leak

इक्वाडोर ने माना, काटा था जूलियन असांजे का इंटरनेट कनेक्शन

Thu, 20 Oct 2016 02:06 AM IST
एजेंसी/ क्विटो
एजेंसी/ क्विटो Updated Thu, 20 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
 Ecuador says it cut Assange’s internet over US election leak
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे - फोटो : getty images
इक्वाडोर ने अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने वाले खुलासों के कारण विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का इंटरनेट कनेक्शन काट दिया। असांजे इस समय लंदन एंबेसी में रह रहे हैं।
विज्ञापन


इक्वाडोर के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इक्वाडोर की सरकार अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखल ना देने के सिद्धांत का सम्मान करती है। यह बाहरी चुनाव प्रक्रियाओं को किसी तरह प्रभावित नहीं होने देगी और ना ही यह किसी खास उम्मीदवार का पक्ष लेगी। परिणामस्वरूप, मंत्रालय ने दूतावास में अस्थायी तौर पर संचार सेवाओं को बाधित कर दिया है। 
विज्ञापन


विकीलीक्स ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के हैक किए गए ईमेल जारी कर दिए थे। विकीलीक्स ने सोमवार को इक्वाडोर पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश सचिव जॉन केरी के कहने पर असांजे का इंटरनेट कनेक्शन काट दिया। हालांकि, अमेरिका ने इस खबर का खंडन कर दिया। इक्वाडोर ने किसी अन्य देश के दवाब में ऐसा करने की बात को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लागू प्रतिबंध विकीलीक्स को उसके पत्रकारी कामों को करने से नहीं रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed