फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   eat flesh of enemy in revenge

'बदले की भावना में' खाया दुश्मन का मांस

Mon, 13 Jan 2014 02:20 PM IST
Updated Mon, 13 Jan 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
eat flesh of enemy in revenge

जातीय हिंसा में एक आदमी का मांस खाने वाले व्यक्ति ने बताया है कि वह अपने परिजनों की मौत का 'बदला' लेना चाहता था।

विज्ञापन


ख़ुद को 'मैड डॉग' कहने वाला यह व्यक्ति ईसाइयों की उस भी़ड़ में शामिल था जिसने राजधानी बेंगुई में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हमला किया था।

ईसाई बहुल देश सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक में पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई हिंसा में कम से कम 1,000 लोग मारे जा चुके हैं। उसने कहा कि वह बहुत 'ग़ुस्से' में था क्योंकि मुसलमानों ने उसकी गर्भवती पत्नी, साली और उसके बच्चे को मार दिया था। इस जातीय संघर्ष में हज़ारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

संवाददाताओं का कहना है कि फ्रांसीसी सेना की मध्यस्थता के बाद विभिन्न लड़ाकू गुटों ने हथियार डाल दिए हैं जिसके बाद बेंगुई में स्थिति में सुधार आया है।

पढ़ें, अरियल शेरॉन: किसी के नायक, किसी के लिए 'कसाई'
विज्ञापन


अपने मुसलमान राष्ट्रपति के इस्तीफ़ा देने से खुश ईसाइयों ने सड़कों पर जश्न मनाया था। कभी इस संघर्ष में ईसाई पीड़ित थे लेकिन जब उन्हें सत्ता मिली तो मुसलमानों की मुश्किल बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ज़िंदा जला दिया'
'मैड डॉग' ने बीबीसी के पॉल वुड को बताया कि उसने उस व्यक्ति को एक मिनीबस में बैठे देखा और फिर उसका पीछा करने का फ़ैसला किया। उसने बताया कि जैसे-जैसे वह आगे बढ़ते गया उसके साथ भीड़ जुटती गई और फिर वह क़रीब 20 युवकों की अगुवाई कर रहा था।

उन्होंने बस ड्राइवर को बस रोकने के लिए मजबूर किया और फिर उस व्यक्ति को बस से उतारकर सड़क पर ले आए। उसकी जमकर पिटाई की गई, उसे चाकू मारा गया और फिर उसे ज़िंदा जला दिया गया।


हमारे संवाददाता के मुताबिक़ इस घटना के फ़ुटेज में 'मैड डॉग' आदमी का पैर खाते हुए दिखाई दे रहा है।

'किसी ने नहीं रोका'

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ किसी ने भी 'मैड डॉग' को ऐसा करने से रोकने की कोशिश नहीं की। हमारे संवाददाता का कहना है कि सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक में नरमांस भक्षण विरले ही होता है और देश में जातीय संघर्ष हाल ही में उभरा है।

पढ़ें, पाकिस्तानी बहादुरः औरों को बचाने में दे दी अपनी जान

लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कई ईसाई लड़ाके जादू-टोने में विश्वास करते हैं। उनमें से कई लड़ाके ऐसे तावीज़ पहनते हैं जिनमें नरमांस होता है। यह उन लोगों का मांस होता है जिन्हें इन लड़ाकों ने मारा है। उनका विश्वास है कि ऐसा करने से उनसे कोई जीत नहीं सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed