{"_id":"68a8bba6-404f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"earthquakes-in-japan-tsunami-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जापान: भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 08 Dec 2012 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के उत्तर-पूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। लगभग सवा पांच बजे सुबह के आस-पास महसूस किए गए भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.3 बताई जा रही है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक़ राजधानी टोकयो की इमारतें इस भूकंप के बाद हिल गईं और जापान के सरकारी टेलीविज़न पर तुरंत ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। हालांकि अमेरिका के भूगर्भीय विभाग के अनुसार किसी बड़ी सुनामी की आशंका कम है।
विज्ञापन
हालांकि कुछ प्रारंभिक ख़बरों में इस बात का भी ज़िक्र है 2 मार्च 2011 में एक विनाशकारी भूकंप और सुनामी से उबर कर निकले जापान के उत्तर-पूर्वी तटीय इलाके में लगभग एक मीटर ऊंची सुनामी लहरों के उठने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
जापान में पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी की आपदा में हजारों लोग मारे गए थे। जापान में उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 9 मापी गई थी। ये रिकार्ड शुरू होने के बाद ये तब तक का सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप था।
इसी भूकंप में जापान के फूकुशिमा डाइची परमाणु केन्द्र को गंभीर नुकसान पहुंचा था। प्लांट से परमाणु विकिरण लीक होने की सूचना के बाद इलाके में रह रहे हजारों लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया था।