{"_id":"571319384f1c1b57074a6aba","slug":"earthquake-of-7-8-magnitude-hits-ecuador-more-30-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्वाडोर भूंकपः मरने वालों की संख्या 77 हुई, 570 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इक्वाडोर भूंकपः मरने वालों की संख्या 77 हुई, 570 घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
इक्वाडोर में भूकंप के बाद का नजारा
- फोटो : ईवान ट्रिविनो
दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित इक्वाडोर में जबरदस्त भूकंप आया जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई जिसकी वजह से कई मकान धराशायी हो गए और अब तक 77 लोगों की मौत हो गई, 570 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
स्थानीय समय के मुताबिक यह भूकंप शनिवार की रात करीब 8 बजे आया (भारतीय समयानुसार रविवार की सुबह करीब 6 बजे) जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। भूकंप की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी तीव्रता पिछले साल नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता जितनी थी। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर तट पर स्थित होने की वजह से सुनामी की संभावना भी जताई जा रही है जो जिसकी लहरें करीब एक मीटर ऊंची हो सकती हैं।
विज्ञापन
भूकंप की वजह से राजधानी क्विटो सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। साथ ही साथ राजधानी के कई इलाकों में बिजली सेवा और टेलिफोन सेवा भी बाधित हुई है। मौसम विभाग ने भूकंप की वजह से सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा इक्वाडोर के पड़ोसी देश पेरु में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
देखें वीडियो...
Jello windows - 7.8 quake hits #Ecuador via @hapinto2 pic.twitter.com/fxgPH8Q2bV
— Anonymous (@C0d3fr0sty) April 17, 2016