{"_id":"5bfb2830bdec22418454f88d","slug":"earthquake-of-6-3-intensity-in-iran-170-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में जबरदस्त भूकंप, 170 लोग घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ईरान में जबरदस्त भूकंप, 170 लोग घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान की इराक से लगी पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटकों की वजह से कम से कम 170 घायल लोग हो गये। ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख पीर हुसैन कोलीवंद ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अुनुसर 6.3 तीव्रता वाला यह भूकंप केरमनशाह प्रांत के सरपोल-ए-जहाब इलाके में आया। इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे था।
हालांकि ईरान टीवी ने इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई है। यह भूकंप उथला था और यह गंभीर क्षति का कारण बन सकता है। इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया। अर्द्धशासकीय न्यूज एजेंसी फार्स ने बताया कि ईरान के सात प्रांतों में इसका असर महसूस किया गयां है । स्थानीय प्रशासन ने छह राहत दलों को भूकंप वाली जगह के लिए रवाना कर दिया है। क्षेत्र में नवंबर 2017 के भूकंप में 600 से ज्यादा लोग मारे गए थे ।