{"_id":"583ba1d84f1c1b5e290889d7","slug":"earthquake-in-nepal-earthquake-measuring-5-6-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Nov 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 131 किलोमीटर दूर रामेछाप और सोलुखुंबु जिले की सीमा पर है।
विज्ञापन
भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटकों का कोई खास असर नहीं रहा। इन भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। जिसमें हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। वहीं नवंबर महीने में ये चौथी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड, भारत और जापान में भी इस महीने भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
UPDATE: Epicenter of earthquake is border of Ramechhap and Solukhumbu districts and measuring 5.6, 131km from Kathmandu #Nepal
— ANI (@ANI_news) November 28, 2016