चीन में भूकंप, 350 से ज्यादा की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिमी चीन में शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 367 लोग मारे गए हैं और लगभग 1300 लोग घायल हुए हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी और इसका केंद्र चीन के युन्नान प्रांत में था।
एक स्थानीय अधिकारी ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि भूकंप के कारण कई घर तबाह हो गए हैं।
6.1 तीव्रता का भूकंप
अब तक अधिकतर मौतों की ख़बर ज़ाओटॉन्ग क्षेत्र के क्वियाजिया इलाके से आई है।
सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी ने कहा है कि यह पिछले 14 साल में इस प्रांत में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।
1970 में युन्नान प्रांत में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 15,000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।