{"_id":"5b7acac542c792464b1c49ca","slug":"earthquake-hit-indonesian-killed-five-pepole","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के तगड़े झटकों से दहला इंडोनेशिया, पांच की मौत, कई घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भूकंप के तगड़े झटकों से दहला इंडोनेशिया, पांच की मौत, कई घायल
एजेंसी, माताराम
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया के लोमबोक में कई शक्तिशाली और मध्यम (6.9) तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। भूकंप वैज्ञानिकों ने रविवार को लगातार भूकंप के झटके दर्ज किए।
विज्ञापन
‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, पहला झटका 6.3 तीव्रता का दर्ज किया गया, जिसके बाद वहां भूस्खलन हुआ और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
इसके 12 घंटे बाद 6.9 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। फिर बाद में करीब पांच तेज झटके और महसूस किए गए। स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता अगुंग प्रामुजा ने बताया कि रविवार की शाम को आए भूकंप में पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दो लोग पूर्वी लोमबोक में जबकि तीन निकटवर्ती सुंबावा द्वीप में मारे गए। प्रवक्ता ने बताया कि आपदा में सैकड़ों अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हमें अभी भी सही आंकड़ों का इंतजार है। 29 जुलाई और 5 अगस्त को भी दो शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिसमें करीब 500 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे।
विज्ञापन
