इस जहर के कारण महज 20 मिनट हुई उत्तर कोरिया के तानाशाह के भाई की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किम जोंग-नाम की मौत हमले के बाद 20 मिनट के भीतर ही हो गई थी। प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उन्हें बहुत तेज दर्द हुआ था। यह जानकारी मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को दी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई जोंग-नाम पर दो महिलाओं ने 13 फरवरी को कुआलालंपुर हवाई अड्डे में नर्व एजेंट वीएक्स स्प्रे किया था।
स्वास्थ्य मंत्री एस सुब्रमणियम ने बताया, 'उनकी मौत एंबुलेंस में ही हो गई। क्लीनिक में वह बेहोश हो गए थे।' पोस्टमार्टम से पता चला कि जहरीले नर्व एजेंट के कारण उन्हें लकवा मार गया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और एक उत्तर कोरियाई को गिरफ्तार किया है।
महिलाओं में से एक वियतनाम की और दूसरी इंडोनेशिया की है। पुलिस को एक वरिष्ठ राजनयिक सहित सात उत्तर कोरियाई की तलाश है। इनमें से चार घटना के बाद फरार हो चुके हैं।
हवाई अड्डा सुरक्षित घोषित
10 ग्राम वीएक्स ही होता है जानलेवा
सुब्रमणियम ने कहा कि केवल 10 मिलीग्राम वीएक्स ही जानलेवा होता है। इस तेज जहर का असर मिनटों में ही दिखने लगता है। नर्व एजेंट शरीर में सक्रिय एक एंजाइम को रोक देता है। एंजाइम के रुकने के साथ ही ग्लैंड और मसल काम करना बंद कर देते हैं। आदमी थकान अनुभव करता है और सांस लेना दूभर हो जाता है।
हवाई अड्डा सुरक्षित घोषित
मलेशिया ने कुआलालंपुर हवाई के जिस क्षेत्र में हमला हुआ था उसे सुरक्षित घोषित कर दिया है। जोंग-नाम पर स्प्रे करने के बाद महिलाएं जिधर से गुजरी उसे बंद कर दिया गया था। इकॉनामी टर्मिनल सहित पूरे क्षेत्र की सफाई के बाद सुरक्षित घोषित किया गया है।