फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   due to the size of Palu bay, tsunami had put a fearsome appearance in Indonesia: Scientists

पालू खाड़ी के आकार के कारण इंडोनेशिया में सुनामी ने धरा था भयावह रूप : वैज्ञानिक

Tue, 02 Oct 2018 03:35 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
due to the size of Palu bay, tsunami had put a fearsome appearance in Indonesia: Scientists
Indonesia tsunami

इंडोनेशियाई शहर पालू में तबाही लाने वाली सुनामी की एकमात्र वजह भूकंप नहीं था, बल्कि इस आपदा के पीछे और भी कई कारण थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि भूकंप के अलावा लंबी, संकरी खाड़ी समेत कई अन्य कारकों के चलते यह भयावह लहरें उठी।

विज्ञापन

 

इस आपदा में कम से कम 844 लोगों के मारे जाने की अब तक पुष्टि हो चुकी है और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, शायद हजारों में पहुंच सकती है। शुक्रवार की शाम आए 7.5 तीव्रता के इस भूकंप में पूरे पालू एवं उसके आस-पास के इलाकों की सभी इमारतों को जमींदोज हो गईं। 

विज्ञापन

 

लेकिन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग की शोधार्थी जेन क्यूनिन का कहना है कि सैकड़ों लोगों की जान लेने एवं ढांचों को बर्बाद करने वाली सुनामी आने के पीछे के कारणों में केवल भूभौतिकी परिस्थितियों का होना संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, “लहरें कम से कम दो से तीन मीटर ऊंची थी और संभवत: उससे दो गुणा ज्यादा थीं।” हिंद महासागर की सुनामी चेतावनी प्रणाली को संयुक्त राष्ट्र के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। हालांकि भूकंप की तीव्रता के हिसाब से देखें तो इतनी भयावह सुनामी नहीं आनी चाहिए थी।

 

ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के धरती विज्ञान विभाग में टेक्टोनिक्स के विशेषज्ञ बाप्टिस्ट गोम्बर्ट ने कहा कि अक्सर सुनामी तथाकथित ‘थ्रस्ट’ भूकंप की वजह से आती है। लेकिन पालू में आई सुनामी इसके उलट थी जो ‘स्ट्राइक स्लिप फॉल्ट’ की वजह से आई। 

 

क्यूनिन के मुताबिक ‘स्ट्राइक स्लिप फॉल्ट’ की वजह से सुनामी की आशंका बहुत ही कम होती है क्योंकि उसके कारण समुद्र की सतह ऊपर की ओर ज्यादा नहीं उठती। विशेषज्ञों के मुताबिक तीन कारकों की वजह से यह घातक सुनामी आई थी।

पहला महासागरीय जल के लंबे चैनल का निचला क्षेत्र पालू पर खत्म होना। दूसरा खाड़ी का आकार और तीसरा कारण भूकंप की जगह एवं पैमाना था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed