फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Due to burning firecrackers on Deepawali in Singapore four people of Indian origin filed a case

सिंगापुर में दीपावली पर पटाखे जलाना पड़ा महंगा, भारतीय मूल के चार लोगों पर मामला दर्ज

Sat, 10 Nov 2018 11:15 AM IST
भाषा, सिंगापुर
भाषा, सिंगापुर Updated Sat, 10 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Due to burning firecrackers on Deepawali in Singapore four people of Indian origin filed a case

सिंगापुर की एक अदालत ने दीपावली के मौके पर पटाखे जलाने को लेकर भारतीय मूल के चार लोगों को आरोपित किया है। सिंगापुर में 1972 से पटाखे जलाने पर प्रतिबंध है। बीते मंगलवार को यहां दीपावली मनाई गई और यीशुन,बुकिट बटोक वेस्ट तथा जू सेंग रोड में तीन अलग-अलग घटनाओं में अवैध रूप से पटाखे जलाने में भारतीय मूल के चार लोग कथित तौर पर संलिप्त पाए गए।

विज्ञापन


‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने शनिवार को अपनी एक खबर में बताया कि ए. हरिप्रशांत (18), एल्विस जेवियर फर्नांडीज (25), जीवन अर्जुन (28) और अलगप्पन सिंगाराम (54) पर खतरनाक पटाखे जलाने के आरोप हैं। बुधवार को भी भारतीय मूल के दो अन्य लोगों पर लिटिल इंडिया इलाके में अवैध रूप से पटाखे सबके सामने लाने और जलाने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में आरोप है कि टी. सेल्वाराजू (29) ने पटाखे जलाए जबकि शिव कुमार सुब्रमण्यम ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया। 
विज्ञापन


जीवन पर आरोप है कि उसने मंगलवार को यीशुन स्ट्रीट पर सुबह 3:30 बजे ब्लॉक 504-बी के सामने खुले मैदान में पटाखे जलाए। पुलिस ने बताया कि तेज आवाज सुनाई देने के बात उन्हें अलर्ट किया गया और उन्हें उस स्थान से विस्फोटक से भरे सिलिंडर मिले। उसके अगले दिन जीवन को गिरफ्तार कर लिया गया।  हरिप्रसाद और सिंगाराम पर बुकिट बटोक वेस्ट अवेन्यू-6 पर ब्लॉक 194 बी के बगल में खुले स्थान पर पटाखे जलाने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालती दस्तावेजों के अनुसार फर्नांडीज पर ब्लॉक-18 जू सेंग रोड पर पटाखे जलाने का आरोप है। उसे गरुवार को गिरफ्तार किया गया । चारों आरोपियों को शुक्रवार को जमानत दी गई। पुलिस ने बताया, ‘‘जनता को याद दिलाया जाता है कि खतरनाक पटाखों को रखना, बेचना, अन्य स्थान पर भेजना, उसका वितरण करना आदि अपराध की श्रेणी में आता है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed