फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   dubai_car_salary_family

'तनख़्वाह के आधार पर हो कार रखने का अधिकार'

Tue, 18 Feb 2014 05:52 PM IST
Updated Tue, 18 Feb 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
dubai_car_salary_family

दुबई में एक वरिष्ठ स्थानीय अधिकारी ने ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़ा ही अनूठा और रोचक प्रस्ताव रखा है। इसके मुताबिक दुबई में कार रखने का अधिकार मासिक वेतन और परिवार के आकार के हिसाब से तय होना चाहिए।

विज्ञापन


दुबई म्युनिसिपैलिटी के महानिदेशक हुसैन नासेर लूटाह का कहना है कि अमीरात की सड़कों पर बहुत ज़्यादा कारें हैं और शहर की बहुत सारी ट्रैफ़िक समस्याओं की जड़ यही है कि लोग अपने काम पर कारों से जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यूएई के एक स्थानीय अख़बार से कहा, "यहां गाड़ी खरीदना आसान है और इसलिए एक परिवार के पास एक से ज़्यादा कारें हैं।" उन्होंने सलाह दी कि कार बीमा और पेड पार्किंग को महंगा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रोमांचक मौका'

dubai_car_salary_family

दुबई 19 फ़रवरी को कार-मुक्त दिन मना रहा है। एक स्‍थानीय चैनल के अनुसार इस अभियान का मकसद लोगों को ऑफ़िस जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है।

ख़लीज़ टाइम्स के अनुसार लोगों के पास इस कार-फ़्री दिवस में भाग लेकर एक साइकिल जीतने का "रोमांचक" मौका है। लूटाह को उम्मीद है कि बुधवार को करीब 7,000 लोग अपनी गाड़ियां घरों पर छोड़कर बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed