फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   drunk woman tries to open exit door of plane

नशे में धुत महिला की हरकत से अटकीं विमान यात्रियों की सांसें

Wed, 18 Nov 2015 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Nov 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
drunk woman tries to open exit door of plane

ब्रिटिश एयरवेज के जहाज में यात्रा कर रही 30 वर्षीय महिला ने नशे की हालत में विमान के सभी यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि विमान की आपात लैंडिंग भी करानी पड़ी।

विज्ञापन


लेकिन विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स और यात्रियों की मदद से बड़ी घटना होने से रुक गई। पुलिस के मुताबिक लंदन से बोस्टन जा रहे प्लेन में उस समय अफरातफरी मच गई जब नशे में धुत एक महिला ने उड़ते हुए विमान का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई सूचना

drunk woman tries to open exit door of plane

समय रहते महिला को यात्रियों ने रोक लिया जिसके बाद प्लेन की आपात लैंडिग लोगान एअरपोर्ट पर कराई गई। पुलिस ने बताया कि ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट 213 लंदन के हैथरो हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

पुलिस ने यह भी कहा कि महिला का संबंध किसी आंतकी संगठन से नहीं है, और न ही ऐसी कोई आशंका है। इस घटना के संबंध में ब्रिटिश एयरवेज ने बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि महिला के अभद्र व्यवहार के कारण जहाज के क्रू मेंबर ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed