फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   drunk man let seven year old drive

शराब पी कर सात साल के बच्चे से चलवाई कार

Sat, 22 Jun 2013 10:44 AM IST
Updated Sat, 22 Jun 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
drunk man let seven year old drive

एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति पर शराब पी कर सात साल के बच्चे से कार चलवाकर घर जाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने इस व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया जब यह व्यक्ति क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट से अपनी कार की बत्तियां बुझाकर गुजर रहा था।

पुलिस ने कहा कि उसने क्लिक करें बच्चे को चालक की सीट पर और उस व्यक्ति को सहयात्री की सीट पर देखा।

क्वींसलैंड पुलिस के अनसार 41 वर्षीय इस व्यक्ति को मोटर गाड़ी के खतरनाक प्रयोग और शराब पी कर गाड़ी चलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार यह बच्चा उस व्यक्ति का बेटा है। ख़बरों के अनुसार बच्चा अपने रिश्तेदारों की देखरेख में है।

चिंतित अधिकारी
क्वींसलैंड के यातायात मंत्री स्कॉट इमर्सन ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरशन से बात करते हुए कहा, “मैंने अपने सिर को झटका दिया क्योंकि मैं इस पागलपन से स्तब्ध था। मैं रोज ही बात करता रहता था कि सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती कैसे जा रही हैं।”


क्वींसलैंड के रॉयल ऑटोमोबाइल क्लब के वरिष्ठ सड़क सुरक्षा अधिकारी जोएल टकर एजेंसे-फ्रांस एफपी प्रेस एजेंसी को बताया कि “असली चिंता यह है कि एक बच्चे से ऐसा से काम कराया गया।”
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed