फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Drug trafficking occurs in this country through pigeons

इस देश में कबूतर के जरिये होती है ड्रग्स तस्करी

Fri, 26 May 2017 04:41 PM IST
amarujala.com-Presented by- आनंद
amarujala.com-Presented by- आनंद Updated Fri, 26 May 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Drug trafficking occurs in this country through pigeons
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कुवैत में कस्टम अधिकारियों ने ड्रग्स तस्करी करने वाले एक कबूतर को पकड़ा है। कुवैत के एक अखबार अल-राई के मुताबिक कबूतर के अंदर कपड़े का एक छोटा सा पैकेट रखा हुआ था। इस पैकेट में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की 178 गोलियां बरामद हुई हैं। अखबार के मुताबिक कबूतर को अबदाली में कस्टम के इमारत के पास से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


यह इलाका इराक की सीमा के पास है। अल-राई के एक पत्रकार का कहना है कि पकड़ी गई गोलियां नशीली दवाईयां हैं। अब्दुल्ला फहमी ने बीबीसी को बताया कि कस्टम अधिकारियों को पहले से पता था कि कबूतरों के ज़रिए नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि तस्करी करते हुए किसी कबूतर पकड़ा गया।
विज्ञापन


कबूतर की मदद से होती रही है तस्करी

हालांकि दूसरे देशों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें कबूतरों के माध्यम से नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही थीं। साल 2015 में कोस्टारिका के एक जेल गार्ड ने जेल में कोकीन और भांग पहुंचाने वाले एक कबूतर को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



2011 में कोलंबिया में अधिकारियों ने एक कबूतर को पकड़ा था जो ड्रग्स की अधिक मात्रा होने की वजह से भारी हो गया था और उड़ नहीं पाया। इसके अलावा भारत की सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की सीमा से आने वाले ऐसे कबूतरों को पकड़ने का दावा किया है जिनका कथित तौर पर जासूसी करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed