{"_id":"59505a774f1c1b2d388b4784","slug":"drones-that-can-plant-one-billion-trees-every-year-developed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन करेगा पौधरोपण, हर साल लग सकेंगे एक अरब पौधे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ड्रोन करेगा पौधरोपण, हर साल लग सकेंगे एक अरब पौधे
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:21 AM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ड्रोन को विकसित कर लेने में कामयाबी पाई है जो पौधों को उगाने के लिए सही जगह की पहचान कर सकेगा और हर साल एक अरब पौधरोपण कर सकेगा। इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से भारी मात्रा में हो रही वनों की कटाई का समाधान ढूंढा जा सकेगा।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वनों की कटाई और वनों की संख्या में हो रही कमी विश्व में 17 फीसदी कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। यह हिस्सा विश्व में कुल परिवहन क्षेत्र से होने वाले कार्बन उत्सर्जन से भी अधिक है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में स्थित बायोकार्बन इंजीनियरिंग नामक कंपनी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा ड्रोन विकसित किया है जो किसी जमीन की गुणवत्ता का पता लगा सकता है, पौधों को उगाने के लिए आदर्श स्थानों की पहचान कर सकता है और इसके बाद मिट्टी में अंकुरित बीज को मिला सकता है। इस नए ड्रोन से खड़ी पहाड़ी जैसे स्थानों पर भी पहुंचा जा सकता है जहां पहुंचना पहले संभव नहीं था।
विज्ञापन